Crowdfunding

NDA Scholarship Program

National Institute of Education Trust, Baraut द्वारा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष NDA Scholarship Program आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है जो भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को NDA लिखित परीक्षा की तैयारी, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, SSB इंटरव्यू ट्रेनिंग, व्यक्तित्व विकास तथा करियर काउंसलिंग प्रदान की जाएगी ताकि वे NDA परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्कॉलरशिप टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम 10 मेधावी विद्यार्थियों को ₹51,000 – ₹51,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई और NDA की तैयारी को सुचारू रूप से जारी रख सकें। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की गई है ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी योग्य छात्र अपने सपनों से वंचित न रहे। Eligibility कक्षा 11वीं या 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी NDA में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्र Selection Process Scholarship Written Test Interview / Career Counseling  Prize: स्कॉलरशिप परीक्षा में प्रथम 10 विद्यार्थियों को ₹51,000 – ₹51,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: Shriram IAS Academy Mob: 9997987054

Book Distribution

Book Distribution